लाइव न्यूज़ :

सामाजिक कल्याण अधिकारियों को दिव्यांग लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली सरकार ने सभी जिला सामाजिक कल्याण अधिकारियों (डीएसडब्ल्यूओ) को निर्देश दिया है कि वे दिव्यांग लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दिया जाना और उन्हें समय से संक्रमण का इलाज मुहैया कराना सुनिश्चित करें और इसके लिए लगातार जिला स्तर के राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते रहें।

जिला सामाजिक कल्याण अधिकारियों को दिव्यांगजनों के लिए राज्य आयुक्त कार्यालय से समन्वय करने और कोई भी निर्देश बिना किसी विलंब के लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने एक आदेश में कहा, ‘‘ सभी जिला सामाजिक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वह राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ दिव्यांग लोगों के टीकाकरण और संक्रमण के उनके इलाज को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से संपर्क बनाए रखें।’’

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,491 नए मामले सामने आए हैं और 130 लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमण दर गिरकर अब 1.93 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस