लाइव न्यूज़ :

सामाजिक संस्था ने कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करने वालों का बीमा कराया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:32 IST

Open in App

भोपाल, 27 अप्रैल सामाजिक संस्था ‘सरोकार’ ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्मशान घाटों एवं कब्रिस्तान में कोरोना वायसर के कारण जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करने वाले 50 श्रमिकों का दो-दो लाख रुपये का जीवन बीमा कराया है।

भाजपा के प्रदेश मंत्री और ‘सरोकार’ संस्था के अध्यक्ष राहुल कोठारी ने मंगलवार को बताया कि संस्था ने भोपाल के श्मशान घाट और कब्रिस्तान में कोरोना वायसर से कारण जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करने वाले 50 श्रमिकों का जीवन बीमा कराया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मंगलवार को इन श्रमिकों को उनकी संस्था के माध्यम से उनकी बीमा की पॉलिसी प्रदान की।

कोठारी ने कहा कि भोपाल में सुभाष नगर श्मशान घाट, भदभदा श्मशान घाट एवं जहांगीराबाद स्थित झदा कब्रिस्तान में कोविड से मरने वालों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है और यहां लकड़ी जमाने वाले, शवों को उठाकर रखने वाले और कब्र खोदने वाले 50 श्रमिक अपनी सुरक्षा जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरोकार संस्था ने इन सभी का कुल एक करोड़ रुपये का ग्रुप जीवन बीमा कराया है जिससे श्रमिकों के परिवार को दो-दो लाख की सुरक्षा मिलेगी।

कोठारी ने कहा, “इसका प्रीमियम भी हमारी संस्था ने अदा कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो