लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शराब पर 70% टैक्स, सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार, यूजर्स ने कहा-देश की इकॉनोमी शराबियों के कंधे पर

By स्वाति सिंह | Updated: May 5, 2020 13:51 IST

दिल्ली में एमआरपी पर 70 फीसदी टैक्स वसूलना यानी दिल्ली में जो शराब की बोतल 1000 रुपये में मिलती थी, वो आज से 1700 रुपये की मिलेगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले को शराब की दुकानों से भीड़ हटाने का एक तरीका भी माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज से शराब 70 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैदुकान पर एक शख्स शराब की लाइन में खड़े लोगों पर फूल बरसा रहा था

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 फीसदी “स्पेशल कोरोना फीस” लगा दिया गया है। अब दिल्ली में शराब, मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर मिलेगी। बढ़े हुए दाम आज से लागू हो जाएंगे।

एमआरपी पर 70 फीसदी टैक्स वसूलना यानी दिल्ली में जो शराब की बोतल 1000 रुपये में मिलती थी, वो आज से 1700 रुपये की मिलेगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले को शराब की दुकानों से भीड़ हटाने का एक तरीका भी माना जा रहा है। लॉकडाउन में छूट मिलते ही पहले दिन सोमवार को दिनभर शराब की दुकानों पर लोगों की बेकाबू भीड़ देखने को मिली। शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के सारे पाठ फेल हो गए। 

इसी बीच शराब की दुकान पर शख्स ने शराब की लाइन में खड़े लोगों पर फूल बरसाता दिखा। शख्स कह रहा था कि आप इस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हो। एक शख्स उनसे पूछता है कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। इसपर वह कहता है कि ये लोग हमारी अर्थव्यस्था को मजबूत कर रहे हैं क्योंकि सरकार के पास पैसा नहीं है।

आंध्र प्रदेश में भी बढ़ा हैच

आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार को शराब की कीमत फिर 50 प्रतिशत बढ़ा दी। इससे एक दिन पहले ही शराब की कीमत 25 फीसदी बढ़ाई गई थी। राज्य में सोमवार को ही शराब की दुकानें खुली हैं। विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) रजत भार्गव ने कहा कि शराब की कीमत में असामान्य वृद्धि लोगों को शराब पीने से हतोत्साहित करने और लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए की गई है।

उन्होंने कहा कि बढ़ाई गई कीमत तत्काल प्रभाव से अमल में आएगी। राज्य सरकार ने शराब की दुकानें सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक खोलने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि शराब की कीमत में 50 प्रतिशत के इजाफे से सालाना तौर पर 9000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व आएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल