नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। भारत में यह पहली बार है जब बतौर पूर्णकालिक वित्त मंत्री किसी महिला ने आम बजट पेश किया। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा 8 जुलाई को हो सकती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह तरह के रिएक्शन दिया। ट्विटर-फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बजट 2019 की जोररदार चर्चा हो रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए 20 रुपये के सिक्के जारी करने की घोषणा की। गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय की ओर से पहले ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। सीतारमण ने कहा कि इसके अलावा 1,2,5 और 10 रुपये के सिक्कों की नई सीरीज जारी की जाएगी। गौरतलब है कि करेंसी (नोट) की तुलना में सिक्कों की लाइफ ज्यादा होती है।