लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल पंप बंद होने से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट फर्जी, कार्रवाई हो रही है : पंजाब पुलिस

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:38 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जनवरी किसानों की 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को विफल करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल पंपों को बंद रखने के आदेश से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट फर्जी है और अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह बात सोमवार को राज्य पुलिस ने कही।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) अमरदीप सिंह राय ने कहा कि राज्य सरकार ने कभी भी इस तरह का आदेश जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट हटाने के लिए फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

राय ने यहां बयान जारी कर इस तरह की फर्जी सूचनाएं और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘साइबर अपराध प्रकोष्ठ अफवाह फैलाने वालों का भी पता लगा रहा है जिन्होंने सोशल मीडिया मंचों पर इस पोस्ट को वायरल किया और उपयुक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए किसान कई जत्थों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दिल्ली की ओर रवाना हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां