लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया मंचों को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा: शाह

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार सभी डिजिटल मीडिया एवं ओटीटी मंचों को समान अवसर देने के लिए कटिबद्ध है लेकिन उन्हें भारतीय कानूनों का पालन करना होगा।

शाह की इस टिप्पणी से महज कुछ घंटे पहले ही सरकार ने फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों तथा नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी मंचों के लिए बड़े नियमों की घोषणा की और उनके लिये यह जरूरी बनाया कि अधिकारियों द्वारा आपत्तिजनक पाई गई सामग्री को उन्हें 36 घंटे के भीतर हटाना होगा ।

गृहमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सभी सोशल मीडिया मंचों को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। आज घोषित किये गये नये नियम शिकायत निवारण प्रणाली को संस्थागत रूप देकर और उनकी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करके सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को और सशक्त बनाएगा। मैं नरेंद्र मोदी जी और रविशंकर प्रसाद की सराहना करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी डिजिटल मीडिया एवं ओटीटी मंचों को समान अवसर देने के लिए कटिबद्ध है।

शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ डिजिटल मीडिया के लिए आचार संहिता एवं त्रिस्तरीय विनियमन स्वागत योग्य कदम है। मैं इन बहुत जरूरी नियमों को लेकर नरेंद्र मोदी जी और प्रकाश जावडेकर को बधाई देता हूं।’’

नियमों के तहत ट्विटर और व्हाट्सऐप जैसे मंचों के लिए यह भी आवश्यक किया गया है कि उन्हें अधिकारियों द्वारा राष्ट्र विरोधी तथा देश की सुरक्षा एवं संप्रभुता के खिलाफ मानी जाने वाली सामग्री के प्रसार की शुरुआत करने वाले प्रथम व्यक्ति की पहचान उजागर करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल