लाइव न्यूज़ :

सामाजिक न्याय मंत्री ने तोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले सभी 54 खिलाड़ियों का सम्मान किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को उन सभी 54 पैरा-एथलीटों को सम्मानित किया जिन्होंने तोक्यो पैरालंपिक में भाग लिया था। इसके साथ ही मंत्री ने पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

पैरालंपिक में प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को 10 लाख रुपये नकद, रजत पदक जीतने वालों को आठ-आठ लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। पद विजेताओं को यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित एक समारोह में मंत्री ने पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के सभी कोचों को भी सम्मानित किया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कुमार के साथ एथलीटों और कोचों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुमार ने कहा, “तोक्यो पैरालंपिक में आपके प्रदर्शन को देखने के बाद, हमने अपने विभाग में चर्चा की और आपको सम्मानित करने तथा इस साल से पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देने के लिए इस समारोह के आयोजन का निर्णय लिया। पुरस्कार की राशि अपने बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि पैरा-एथलीटों ने तोक्यो पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पांच स्वर्ण, आठ रजत तथा छह कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। मंत्री ने कहा कि पैरा एथलीटों के लिए 175 करोड़ रुपये की लागत से ग्वालियर में दिव्यांग खेल केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “अगले साल 15 जून तक स्टेडियम, हॉस्टल और अन्य सुविधाओं के निर्माण का काम पूरा करना हमारा लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन