लाइव न्यूज़ :

केरल में गोमांस का सेवन करने पर 24 आदिवासियों का सामाजिक बहिष्कार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:26 IST

Open in App

इडुक्की, 10 दिसंबर केरल के इडुक्की जिले में (आदिवासियों की परिषद) ''ऊरुकुट्टम'' ने कथित रूप से गोमांस के सेवन के लिये 24 आदिवासी पुरुषों का सामाजिक बहिष्कार किया है।

पुलिस ने कहा कि पहाड़ी जिले इडुक्की के मरयूर वन क्षेत्रों से इन घटनाओं की सूचना मिली है और स्थानीय स्वशासन व आदिवासी विभाग के अधिकारी आदिवासी समुदायों के प्रमुखों से बात करके इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि इस मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई आगे नहीं आया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने आदिवासी पुरुषों के सामाजिक बहिष्कार के मुद्दे पर विभिन्न वर्गों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि 24 लोगों ने कथित तौर पर वन क्षेत्रों में अपनी बस्तियों से बाहर आने के बाद गोमांस का सेवन किया।

पुलिस ने कहा कि मामले के बारे में पता चलने पर आदिवासी परिषद ने प्रमुख के नेतृत्व में सभा की समुदाय की दशकों पुरानी परंपरा और रीति-रिवाज का उल्लंघन करने के आरोप में उन पुरुषों का सामाजिक बहिष्कार करने का आदेश दिया।

पुलिस ने कहा कि सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहे लोगों से संपर्क नहीं किया जा सका क्योंकि वे परिषद के फैसले के बाद कथित तौर पर जंगलों के अंदर चले गए हैं।

पुलिस ने कहा कि उनके माता-पिता, भाई-बहन, पत्नियों और बच्चों सहित परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर उनसे मिलने से रोका गया है।

पुलिस ने कहा, ''अगर परिवार के सदस्य बहिष्कृत लोगों से मिलते हैं, तो उन्हें भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।''

केरल के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के. राधाकृष्णन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस मुद्दे को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के रीति-रिवाज अभी भी राज्य में आदिवासी समुदायों में प्रचलित हैं और उन्हें मुख्यधारा में लाने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल