लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री जारकिहोली पर आरोप लगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता नहीं पेश हुए पुलिस के सामने

By भाषा | Updated: March 4, 2021 15:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार मार्च सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली बेलगावी से भाजपा के प्रभावशाली नेता रमेश जारकिहोली के विरूद्ध नौकरी के बदले सेक्स संबंधी अपनी शिकायत के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कब्बन पार्क पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।

कल्लाहल्ली ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आज मैं पेश होने वाला था लेकिन अपनी जान पर खतरे के चलते मैंने तबतक वहां नहीं जाने का निर्णय लिया, जबतक मुझे पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल जाती।’’

सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने जांच अधिकारी से कहा है कि वह नौ मार्च को तभी पेश होंगे, जब ‘उपयुक्त सुरक्षा दी जाएगी।’

उन्होंने बुधवार को पुलिस में एक दूसरी शिकायत दर्ज करायी कि उनकी एवं उनके परिवार के सदस्यों की जान को खतरा है क्योंकि अज्ञात लोग रामनगर जिले के कल्लाहल्ली गांव में उनके घर के आसपास घूम रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता ने जारकिहोली पर एक महिला को कर्नाटक राज्य विद्युत पारेषण निगम लिमिटेड में नौकरी दिलाने का वादा करके उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इस आरोप से राज्य में बी एस येदियुरप्पा की अगुवाई वाली 20 महीने पुरानी सरकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है ।

उन्होंने मंगलवार को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत के समक्ष और कब्बन पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

जब इस मामले ने बड़े विवाद का रूप ले लिया तब मंत्री ने येदियुरप्पा को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनका इस्तीफा राज्यपाल वजूभाई वाला के पास भेजा गया, जिन्होंने तत्काल उसे स्वीकार कर लिया।

अब कर्नाटक मंत्रिमंडल में 32 मंत्री हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र