लाइव न्यूज़ :

.... तो अपनी पार्टी का सपा में विलय करने को भी तैयार हूं : शिवपाल

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:35 IST

Open in App

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 10 नवंबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव उनके जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दें तो वह अपनी पार्टी का सपा में विलय करने को भी तैयार हैं।

अपनी पार्टी द्वारा निकाली जा रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा के तहत बुधवार को बलरामपुर पहुंचे शिवपाल ने कहा कि भाजपा को हटाने के लिये किसी भी तरह के त्याग को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर हमारे जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दें तो हम कोई भी त्याग करने को तैयार हैं, यहां तक कि अपनी पार्टी का सपा में बिना शर्त विलय भी कर देंगे।

गौरतलब है कि शिवपाल सपा मुखिया अखिलेश यादव के पास पहले भी कई बार पैगाम पहुंचा कर गठबंधन की पेशकश कर चुके हैं। हालांकि सपा की तरफ से अभी इस बारे में कोई स्पष्ट बात नहीं कही गई है।

शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो भी वादा किया था उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और भाजपा राज में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है ।

उन्होंने लखीमपुर की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ फायरिंग की गई। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हो गई है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष ने गोली चलाई। अब तो मिश्रा को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?