खरीफ मौसम में अब तक सात प्रतिशत कम हुई है धान की बुवाई
By भाषा | Updated: July 24, 2021 00:58 IST2021-07-24T00:58:15+5:302021-07-24T00:58:15+5:30

खरीफ मौसम में अब तक सात प्रतिशत कम हुई है धान की बुवाई
नयी दिल्ली, 23 जुलाई इस साल खरीफ के मौसम में पिछले साल इसी अवधि की तुलना में धान की बुवाई सात प्रतिशत कम हुई है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से यह पता चला है।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक 207.65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह रकबा (क्षेत्र) 222.88 लाख हेक्टेयर था।
वहीं, तिलहन का रकबा भी पिछले साल के 162.68 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में कम है और यह 145.81 लाख हेक्टेयर है।
दलहल का रकबा भी पिछले साल के 97.19 लाख हेक्टेयर की तुलना में घट कर 87.30 लाख हेक्टेयर है।
अब तक खरीफ की फसल का कुल क्षेत्र 721.36 लाख हेक्टेयर है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 791.84 लाख हेक्टेयर था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।