लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक 99 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका है कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर देश में मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीके की 99 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को शाम सात बजे तक टीके की 37,92,737 खुराक दी गई। देर रात जारी होने वाले आंकड़ों के बाद इस संख्या में वृद्धि हो सकती है। देशव्यापी टीकाकरण 16 जनवरी को शुरू हुआ था। पहले चरण में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया गया उसके बाद दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण हुआ।

टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ जब पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका दिया गया। देश में एक मई से 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी लोगों को टीका दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह