लाइव न्यूज़ :

भारत में अबतक कोविड-19 टीके की 84.82 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर भारत में शुक्रवार तक कोविड-19 टीके की 84.82 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को शाम सात बजे तक 64 लाख से अधिक (64,58,806) खुराक दी गई है। बयान में कहा गया कि देर रात अंतिम रिपोर्ट को संकलित करने के बाद रोजाना दी जाने वाली खुराक की संख्या बढ़ सकती है।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से देश की सबसे असुरक्षित आबादी को बचाने का टीकाकरण एक हथियार है और इसकी उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत इस साल 16 जनवरी को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीके की खुराक देने से हुई थी। दो फरवरी को इस अभियान का विस्तार किया गया और अग्रिम मोर्चों पर कार्य कर रहे कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ।

अगले चरण में एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण कराने की सुविधा दी गई और एक मई को इसका और विस्तार कर 18 साल से अधिक उम्र के लिए सभी लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos