देश में अब तक कोविड टीके की 35.71 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:59 IST2021-07-05T21:59:42+5:302021-07-05T21:59:42+5:30

So far more than 35.71 crore doses of Kovid vaccine have been given in the country | देश में अब तक कोविड टीके की 35.71 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

देश में अब तक कोविड टीके की 35.71 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

नयी दिल्ली, पांच जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोविड-19 टीके की अब तक 35.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

शाम सात बजे प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को टीके की 41.34 लाख से अधिक की खुराक दी जा चुकी है। 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 18,30,741 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,40,368 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर, 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 10,25,96,048 लोगों ने अपनी पहली खुराक ले ली है और 29,19,735 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।

मंत्रालय ने कहा कि आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड टीके की 50 लाख से अधिक पहली खुराक दी है। उसने बताया कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: So far more than 35.71 crore doses of Kovid vaccine have been given in the country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे