लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 24.58 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं : सरकार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश भर में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 24.58 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को 18 से 44 आयुवर्ग के 1864234 और 77136 लाभार्थियों ने क्रमश: टीके की पहली और दूसरी खुराक लीं।

देश भर में एक मई से टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयुवर्ग के कुल 3,58,49,328 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 484740 लाभार्थियों को इसकी दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयुवर्ग के 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दे दी है।

उसने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक देश भर में कोविड-19 रोधी टीकों की 24,58,47,212 खुराक दी जा चुकी हैं।

लाभार्थियों में 10024046 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक लगवा ली है जबकि 6928432 स्वास्थ्य कर्मी टीके की दूसरी खुराक भी लगवा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि 45-60 आयुवर्ग के 73973962 और 11726702 लाभार्थी क्रमश: टीके की पहली और दूसरी खुराक ले चुके हैं। जबकि 60 साल से ज्यादा आयुवर्ग के 6189877 और 19633935 लाभार्थी क्रमश: टीके की पहली और दूसरी खुराक ले चुके हैं।

बृहस्पतिवार को टीके की 3032675 खुराक लाभार्थियों को दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू