लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि बुधवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,24,924 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 86,450 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के 3,38,08,845 लोगों को टीके की पहली खुराक और 4,05,114 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10-10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

बुधवार को शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक टीके की 24,24,79,167 खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 1,00,12,624 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 69,11,311 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,64,71,228 कर्मियों को टीके की पहली खुराक और 87,51,277 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा 45-60 आयु वर्ग के 7,33,23,267 लाभार्थियों को पहली खुराक और 1,16,22,718 लाभार्थियों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को देशव्यापी टीकाकरण का 145वां दिन था जब कोविड-19 रोधी टीके की कुल 31,31,759 खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू