लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 23 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

By भाषा | Updated: June 5, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून देश में शनिवार को कोविड-19 टीके की 31,20,451 खुराक दी गईं, जिसके साथ ही अब तक 23 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को दी गई कुल खुराक में से 18-44 आयुवर्ग के 16,19,504 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 41,058 को दूसरी खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक इस आयुवर्ग के 2,76,35,937 लोगों को पहली खुराक जबकि 1,60,406 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय के मुताबिक, टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक टीके की कुल 23,10,89,241 खुराक दी गईं, जिसमें से 99,62,728 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक जबकि 68,53,413 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। वहीं, अग्रिम मोर्चे के 1,61,57,437 कर्मियों को पहली खुराक जबकि 86,58,805 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

इसके अलावा, 45 साल से लेकर 60 वर्ष के 7,06,41,613 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 1,12,93,868 को दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय की शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के 141वें दिन शनिवार को टीके की कुल 31,20,451 खुराक दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर