लाइव न्यूज़ :

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 21.83 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून देश भर में अब तक कोरोना वायरस रोधी टीके की 21.83 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 9,50,401 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि मंगलवार को 15,467 लोगों को कोविड टीके की दूसरी खुराक दी गयी ।

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत से लेकर अब तक देश भर में 18 से 44 आयु वर्ग में कुल 2,13,01,448 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है और 39,282 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं ।

मंत्रालय ने कहा है कि देश भर में कुल 21,83,58,591 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 98,98,617 स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 68,02,675 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं । इसी प्रकार 1,57,54,583 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली खुराक जबकि 85,54,588 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार, इसके अलावा 45 से 60 साल आयु वर्ग में 6,71,54,837 और 1,08,57,683 लाभार्थियों को कोविड टीके की क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसी तरह 60 से अधिक आयु के 5,91,30,042 और 1,88,64,836 लोगों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान के 137 वें दिन कुल 22,08,941 टीकों की खुराक दी गयी ।

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल वे दस राज्य हैं जिन्होंने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!