लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस टीकों की अभी तक 20.25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है: सरकार

By भाषा | Updated: May 27, 2021 08:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 20.25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 1,38,62,428 लोगों ने इसे प्राप्त कियादेश भर में अब तक कोविड-19 टीके की कुल 20,25,29,884 खुराक दी जा चुकी

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 20.25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बुधव़ार को 18-44 आयु वर्ग के 8,31,500 लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई और टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण एक मई से शुरू होने के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 1,38,62,428 लोगों ने इसे प्राप्त किया है।

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी है।

अंतरिम आंकड़ों के अनुसार, देश भर में अब तक कोविड-19 टीके की कुल 20,25,29,884 खुराक दी जा चुकी है।

लाभार्थियों में 98,08,901 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने इसकी पहली खुराक ली है और 67,37,679 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक भी ले ली है। वहीं 1,52,42,964 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) ने पहली खुराक प्राप्त की है और 84,00,950 एफएलडब्ल्यू ने दोनों खुराक ली हैं। 18-44 आयु वर्ग के 1,38,62,428 व्यक्तियों ने पहली खुराक लगवाई है।

टीकाकरण अभियान के 131वें दिन बुधवार को टीकों की 17,19,931 खुराक लगाई गईं।

मंत्रालय ने कहा कि अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, 15,76,982 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 1,42,949 को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह