लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 16 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

By भाषा | Updated: May 5, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच मई भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। यह उपलब्धि हासिल करने में 109 दिन का समय लगा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

भारत की तुलना में अमेरिका ने यह कारनामा करने में 111 दिन जबकि चीन ने 116 दिन का समय लिया है।

मंत्रालय ने बताया कि देश के 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 का टीका देने का अभियान शुरू हो चुका है जिसके तहत अब तक इस आयु वर्ग के 6,71,285 लाभार्थी वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।

छत्तीसगढ़ (1,026), दिल्ली (82,000), गुजरात (1,61,625), जम्मू- कश्मीर (10,885), हरियाणा (99,680), कर्नाटक (3,840), महाराष्ट्र (1,11,621), ओडिशा (13,768), पंजाब (908) , राजस्थान (1,30,071), तमिलनाडु (4,577) और उत्तर प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग के 51,284 लोग ऐसे हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 16,04,94,188 खुराक दी जा चुकी हैं।

इसमें 94,62,505 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जो टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 63,22,055 स्वास्थ्यकर्मी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। वहीं अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,35,65,728 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 73,32,999 कर्मचारी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं ।

कोरोना टीकाकरण अभियान के 109वें दिन चार मई को 14,84,989 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 7,80,066 लोगों को पहली खुराक जबकि 7,04,923 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह