भारत में अबतक कोविड-19 टीके की 133.79 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:37 IST2021-12-13T21:37:08+5:302021-12-13T21:37:08+5:30

भारत में अबतक कोविड-19 टीके की 133.79 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अबतक देश में 133.79 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। सोमवार को शाम सात बजे तक 60 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में दी गई इन खुराकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि अंतिम आंकड़ों का संकलन देर रात तक होगा।
गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। भारत में एक मई से 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीका लगाने का कार्य शुरू किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।