भारत में अब तक कोविड की 107.59 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:19 IST2021-11-03T21:19:12+5:302021-11-03T21:19:12+5:30

So far more than 107.59 crore doses of Kovid have been given in India | भारत में अब तक कोविड की 107.59 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

भारत में अब तक कोविड की 107.59 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

नयी दिल्ली, तीन नवंबर देश में अब तक कोविड रोधी टीकों की 107.59 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है तथा बुधवार को शाम सात बजे तक 27 लाख से अधिक टीके दिए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए टीकाकरण दो फरवरी को शुरू हुआ था।

कोविड टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोगों के लिए शुरू हुआ था जो अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

देश में एक अप्रैल को 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया। इसके बाद सरकार ने एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: So far more than 107.59 crore doses of Kovid have been given in India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे