लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 106.79 करोड़ से अधिक खुराक दी गई : केंद्र

By भाषा | Updated: November 1, 2021 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 106.79 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है जिनमें सोमवार को अपराह्न सात बजे तक 47 लाख से ज्यादा खुराक दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात अंतिम रिपोर्ट मिलने के साथ टीकाकरण की संख्या बढ़ने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि अबतक भारत की 78 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 38 प्रतिशत योग्य लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘असाधारण राष्ट्र की असाधारण उपलब्धि...भारत ने पात्र आबादी के 78 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 38 प्रतिशत पात्र लोगों को दूसरी खुराक दी है। सबको बधाई क्योंकि हम वायरस को हराने के लिए अपने पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।’’

देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था। टीकाकरण के अगले चरण में एक मार्च से वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा के लोगों को टीके की खुराक देने की शुरुआत की गई। एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरुआत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे