लाइव न्यूज़ :

अब तक 86 नमूनों में मिला डेल्टा प्लस स्वरूप, इसकी वजह से मामलों में घातक वृद्धि नहीं हुई : सरकार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में अब तक 86 नमूनों में कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस स्वरूप मिला है और इसकी वजह से संक्रमण के मामलों में कोई घातक वृद्धि नहीं हुई है।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के प्रमुख सुजीत सिंह ने कहा, ‘‘हमें 86 (जीनोम) नमूनों में डेल्टा प्लस स्वरूप मिला है।’’

उन्होंने कहा कि वायरस के चार तरह के स्वरूपों-- एवाई 1 (बी.1.617.2.1), एवाई 2, एवाई 3 तथा एक अतिरिक्त जीन वाले उप-स्वरूप जिसका एकमात्र नमूना महाराष्ट्र में पाया गया, को डेल्टा प्लस की श्रेणी में रखा गया है।

सिंह ने कहा कि सर्वाधिक 34 नमूनों की पहचान महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद मध्य प्रदेश में 11 और तमिलनाडु में 10 नमूनों में डेल्टा प्लस स्वरूप की पहचान हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मार्च के महीने से अब तक विभिन्न स्थानों से 86 नमूनों का पता चलना, इसकी वजह से किसी जिले में मामलों में कोई वृद्धि न होने या इसका किसी राज्य तक सीमित रहना इस बात का संकेत है कि इसमें (डेल्टा प्लस) संक्रमण के मामलों में घातक वृद्धि करने की कोई क्षमता नहीं है। हमें (इस तरह का) कोई सबूत नहीं मिला है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘इस स्वरूप ने अपने प्रसार से संक्रमण के मामलों में कोई घातक वृद्धि नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल