लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक नौ राज्यों में पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई है :सरकार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी केंद्र ने शनिवार को कहा कि अब तक नौ राज्यों--केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा) की पुष्टि हुई है।

वहीं, देश के 12 राज्यों में कौआ, प्रवासी पक्षियों और जंगली पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई है।

मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘23 जनवरी 2021 तक नौ राज्यों (केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब) में पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में एवियन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई है।’’

कौआ, प्रवासी पक्षियों और जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि 12 राज्यों -- मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब-- में हुई है।

बयान में बताया गया, ‘‘बहरहाल, उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग, लैंसडाउन वन क्षेत्र और पौड़ी वन क्षेत्र से कौए, कबूतर के नमूने; राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से कबूतर के नमूने और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से कौए एवं मोर के नमूनों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि नहीं हुई है।’’

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड और केरल के प्रभावित इलाकों को संक्रमण मुक्त करने का अभियान जारी है।

बयान में कहा गया है, ‘‘जिन किसानों के पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों, अंडे आदि का नुकसान हुआ है, उन्हें कार्य योजना के मुताबिक राज्य सरकार ने मुआवजा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां