लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में अबतक 9,105 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: January 24, 2021 12:32 IST

Open in App

ठाणे,24 जनवरी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए 16 जनवरी को शुरू हुए देशव्यापी टीकाकरण अभियान के बाद से महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अब तक 9,105 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवा चुके हैं।

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष रेंगे ने बताया कि शनिवार को ठाणे जिले के 23 केन्द्रों में 2,366 स्वास्थ्यकर्मियों ने अथवा 102.87 प्रतिशत लक्षित लाभार्थियों ने टीके लगवाए।

प्रत्येक दिन हर केन्द्र में 100 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य है।

इस बीच जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण के मामले यहां बढ़कर 2,51,641 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से पांच और लोगों कर मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,109 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां