लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में डेंगू से अब तक 63 लोगों की मौत, मरीजों के आने का सिलसिला जारी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:37 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र), 25 सितंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 40 दिनों से अधिक समय से महामारी से जूझ रहे फिरोजाबाद में एक और मौत के साथ वायरल बुखार और डेंगू से मरने वालों की संख्या जिले में अब 63 हो गई है जबकि मरीजों का सिलसिलेवार आना जारी है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज की 100 शैय्या के बाल चिकित्सा आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार रात डेंगू के इलाज के दौरान 12 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई।

इसमें कहा गया है कि अब तक वायरल डेंगू के प्रकोप से मरने वालों की संख्या 62 थी और कल रात एक और मौत के साथ यह संख्या अब 63 तक पहुंच गई है।

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 154 नए मरीज भर्ती हुए जबकि 153 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अनेजा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 255 मरीज भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा है। इस बीच रामगढ़ थाना क्षेत्र की 12 वर्षीय किशोरी ने आइसोलेशन वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और उसके भाई दीपक ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है।

शुक्रवार की रात पत्रकारों से बात करते हुए दीपक ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा उसकी बहन के उपचार में लापरवाही बरती गई जिस कारण उसकी मौत हुई।

लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया और विरोध करने पर कर्मचारियों पर पिटाई का आरोप भी लगाया। इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी उत्‍तर आनंद कुमार ने कहा, ''मौके पर मिली जानकारी के अनुसार आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ पर हाथ उठाया था और इसके बाद स्टाफ द्वारा भी हाथापाई की गई है।''

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos