लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 3.48 करोड़ खुराक दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च देश में मंगलवार को शाम सात बजे तक 19,11,913 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया और इसके साथ ही टीके की खुराक की कुल संख्या 3.48 करोड़ के पार पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंगलवार शाम सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक लाभार्थियों को टीके की कुल 3,48,59,345 खुराक दी जा चुकी हैं।

इन लाभार्थियों में से 75,01,590 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि 45,40,776 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।

इसके अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 75,91,670 कर्मियों को टीके की पहली और 16,28,096 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय के अनुसार, 60 साल की उम्र से अधिक के 1,14,54,104 लोगों को टीके की पहली खुराक और 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 21,43,109 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसने कहा कि टीकाकरण के 60वें दिन, मंगलवार शाम सात बजे तक टीके की कुल 19,11,913 खुराक दी गईं जिनमें से 16,10,989 लोगों को पहली और 3,00,924 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं