लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूपी में कोराना के अब तक 278 मामले आए सामने, तबलीगी जमात के 138 लोग शामिल

By भाषा | Updated: April 6, 2020 05:54 IST

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''तीन—चार जनपद ऐसे हैं, जहां ज्यादा मामले सामने आये और 21 उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं । बाकी की चिकित्सा की जा रही है । तीन लोगों की मौत हुई है ।''

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 278 मामले सामने आये हैं। तब्लीगी जमात के संक्रमित सदस्य 138 हैं । चिकित्सा सेवा निदेशालय की ओर से रविवार शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि कोविड-19 अब तक 278 मामले सामने आये हैं ।

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 278 मामले सामने आये हैं। तब्लीगी जमात के संक्रमित सदस्य 138 हैं । चिकित्सा सेवा निदेशालय की ओर से रविवार शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि कोविड-19 अब तक 278 मामले सामने आये हैं ।

बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक 58 मामले गौतम बुद्ध नगर के हैं तथा आगरा में 47, मेरठ 33, गाजियाबाद 23, लखनउ 17, सहारनपुर 13, शामली नौ, कानपुर और वाराणसी सात सात, बरेली और महाराजगंज छह छह, बस्ती और गाजीपुर पांच पांच, फिरोजाबाद, हाथरस और लखीमपुर खीरी में चार चार, बुलंदशहर, जौनपुर, प्रतापगढ और हापुड में तीन तीन, पीलीभीत, बागपत, बांदा, मिर्जापुर और रायबरेली दो दो तथा मुरादाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, औरैया और बाराबंकी में एक एक मामला सामने आया है ।

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''तीन—चार जनपद ऐसे हैं, जहां ज्यादा मामले सामने आये और 21 उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं । बाकी की चिकित्सा की जा रही है । तीन लोगों की मौत हुई है ।'' प्रसाद ने लोगों से कोराना वायरस जैसे लक्षण नजर आने पर तत्काल सरकारी अस्पताल जाने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘ हम लोगों ने पूरे प्रदेश में तीन स्तरीय व्यवस्था की है ।

एल—1 के अस्पताल हैं । एल—2 के 51 और एल—3 के छह अस्पताल हैं ।’’ उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन का लोगों को लाभ उठाना चाहिए, जिसका नंबर 18001805145 है । उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षित स्टाफ लगाया है जो आपके लक्षण जानने के बाद सलाह देते हैं कि आपको अस्पताल जाना चाहिए या कोई विशेष बात नहीं है । प्रमुख सचिव ने बताया कि तबलीगी जमात के आगरा में 29 संक्रमित मामले सामने आये हैं ।

गाजियाबाद में 14, मेरठ में 13, सहारनपुर में 13, शामली में आठ, महाराजगंज में छह, कानपुर में छह, गाजीपुर में पांच प्रकरण सामने आये हैं । प्रसाद ने बताया कि पृथक वास सुविधा केंद्रों में 3375 लोग हैं और पृथक वार्ड में अब तक मरीजों की संख्या 268 है । उन्होंने कुल 59, 947 लोगों को निगरानी पर रखने का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि कुल क्रियाशील प्रयोगशालाएं आठ हैं जबकि वेंटीलेटर बेड 750, पृथक वार्डों में बेड 5767 और पृथक वास विस्तर 11, 639 हैं । 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?