लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में अब तक 2.77 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके हैं : चौहान

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:42 IST

Open in App

भोपाल, 25 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 2.77 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके हैं।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये जिस गति से टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है, उसमें सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। प्रदेश में शनिवार रात तक लगभग 2.77 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके हैं। अभियान अभी जारी रहेगा।’’

चौहान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सभी नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिये।

उन्होंने कहा कि कोविड मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिये चलाए गये टीकाकरण अभियान में प्रदेशवासियों ने सजग भूमिका निभाई है। प्रदेश की अनेक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कर उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

चौहान ने कहा कि इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में भी लोगों ने टीकाकरण के प्रति जो जागरूकता प्रदर्शित की, उससे खजुराहो भी शत-प्रतिशत टीकाकरण की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने खजुराहो के निवासियों के साथ जिला प्रशासन, टीकाकरण टीम, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कोरोना वॉलेंटियर्स की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में मध्य प्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल से जो सफलता प्राप्त हुई है, उसे राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है।

इसी बीच, खजुराहो जिले के कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया, ‘‘खजुराहो में 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के 13, 659 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल