लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस टीके की अब तक 2.26 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 8, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश भर में कोविड-19 टीके की अब तक 2.26 करोड़ से अधिक खुराक लाभार्थियों को दी गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को रात नौ बजे तक कुल 16,96,588 खुराक दी गई। देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हुए 52 दिन हो गए हैं।

मंत्रालय ने अस्थायी रिपोर्ट के हवाले से कहा कि सोमवार को 14,30,954 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि 2,65,634 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

आंकड़ों के मुताबिक, टीके की पहली खुराक लगवाने वाले 10,33,480 लोगों की आयु 60 वर्ष से अधिक है, जबकि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित 45-60 वर्ष आयु समूह के 1,78,257 लोगों को पहली खुराक दी गई है।

रात नौ बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में टीके की कुल 2,26,85,598 खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग