लाइव न्यूज़ :

जनपद गौतम बुद्ध नगर में ब्लैंक फंगस के अब तक 21 मरीज मिले

By भाषा | Updated: May 22, 2021 13:50 IST

Open in App

नोएडा, 22 मई जनपद गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि गौतम बुद्ध नगर में अभी तक ब्लैक फंगस बीमारी से संक्रमित 21 मरीज मिले हैं।

सीएमओ डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि जिले में इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई है। यहां के विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान चार लोगों की मौत की खबरों का सीएमओ ने खंडन किया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। सीएमओ ने कहा कि ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार के लिए प्रचुर मात्रा में दवाएं है। शासन स्तर पर ब्लैक फंगस की दवाई मेरठ पहुंच चुकी है। जल्द ही जिले में भी दवाई पहुंचने की संभावना है। ओहरी ने बताया कि जब तक दवाई जनपद में नहीं पहुंच जाती, तब तक के लिए मंडलायुक्त स्तर पर गठित टीम सत्यापन के बाद मरीजों के तीमारदारों को दवाई दे रही है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती चार मरीजों के परिजन ने दवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवेदन दिया था। चारों को दवाई लिखकर मेरठ से इसे लाने के लिए कहा गया है।

डॉ ओहरी ने बताया कि इमलसीफाइड इंजेक्शन 1500 रुपये और लाइफोसोमल अम्फोट्रिसिन- बी इंजेक्शन छह हजार रुपये प्रति खुराक मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस बीमारी का इलाज कई माह तक चल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे