लाइव न्यूज़ :

भारत में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के अभी तक 200 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 21, 2021 11:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 12 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक 200 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 77 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमीक्रोन स्वरूप के 54-54 मामले सामने आए हैं, जबकि तेलंगाना में इस स्वरूप के 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले आए हैं, जो 581 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं और इसी के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,52,164 पर पहुंच गयी है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 79,097 हो गयी है, जो 574 दिनों में सबसे कम है।

सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 453 और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,78,007 हो गई। कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले पिछले 54 दिनों से 15,000 से कम बने हुए हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 79,097 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,170 कमी दर्ज की गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.53 प्रतिशत है जो पिछले 78 दिनों में दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.59 प्रतिशत दर्ज की गयी और यह पिछले 37 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,41,95,060 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 138.35 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

महामारी से देश में जिन 453 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 419 की मौत केरल में और सात की पश्चिम बंगाल में हुई। केरल पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 संबंधी मौत के पुराने मामलों को भी मृतक संख्या में जोड़ रहा है, जिसके कारण राज्य में मृतक संख्या अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,78,007 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,353, केरल के 44,922, कर्नाटक के 38,290, तमिलनाडु के 36,686, दिल्ली के 25,101, उत्तर प्रदेश के 22,915 और पश्चिम बंगाल के 19,676 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी