लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाये गये नये स्वरूप से भारत में अब तक 165 लोग संक्रमित हुए :सरकार

By भाषा | Updated: January 28, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाये गये नये स्वरूप से भारत में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 165 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इनमें से प्रत्येक मरीज को संबद्ध राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में अलग-अलग कमरों में रखा गया है।

उनके करीबी संपर्क में रहे लोगों को भी पृथक रखा गया है। संपर्क में आये सह-यात्रियों, परिवार में सपंर्क में आये लोगों और अन्य का पता लगाने की व्यापक स्तर पर कोशिश की जा रही है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पता चले नये स्वरूप से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 165 पहुंच गई है। ’’

कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पता चले नये स्वरूप के मामले डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विटजरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी सामने आ चुके हैं।

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप का ब्रिटेन में पता चलने पर संज्ञान लिया और इसकी रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है