डीयू की वेबसाइट पर स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 1.10 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया
By भाषा | Updated: August 6, 2021 00:32 IST2021-08-06T00:32:13+5:302021-08-06T00:32:13+5:30

डीयू की वेबसाइट पर स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 1.10 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया
नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए बनाई गई वेबसाइट पर अब तक 1.10 लाख छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया है।
वेबसाइट की शुरुआत दो अगस्त को हुई थी तथा स्नातक पाठ्यक्रमों की 70 हजार सीटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त होगी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 1,10,494 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। इसके साथ ही 87,912 उम्मीदवारों ने परास्नातक और 12,539 ने एमफिल तथा पीएचडी के लिए पंजीकरण कराया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।