माता वैष्णो देवी मंदिर के पास बर्फबारी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:42 IST2020-12-27T22:42:16+5:302020-12-27T22:42:16+5:30

Snowfall near Mata Vaishno Devi Temple | माता वैष्णो देवी मंदिर के पास बर्फबारी

माता वैष्णो देवी मंदिर के पास बर्फबारी

जम्मू, 27 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले के त्रिकूट पहाड़ पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं के दर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।

केन्द्र शासित प्रदेश की ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों और जम्मू शहर में बारिश हुई और काले घने बादल छाए रहे।

अधिकारियों ने बताया कि भवन सहित पूरे त्रिकूट पहाड़ पर शाम करीब 5.30 बजे से बर्फबारी शुरू हुई और आधे घंटे तक जारी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Snowfall near Mata Vaishno Devi Temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे