लाइव न्यूज़ :

बर्फबारी, नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में हिमाचल पहुंच रहे पर्यटक

By भाषा | Updated: December 30, 2020 18:33 IST

Open in App

शिमला, 30 दिसंबर हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद, देश के विभिन्न हिस्सों से लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे हैं। इनमें विशेष रूप से पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के पर्यटक हैं।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन उद्योग हितधारकों के एक संघ के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ ने बताया कि शिमला, मनाली, डलहौजी और कुफरी सहित प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में अधिकतर होटल क्रिसमस से 27 दिसंबर तक पूरी तरह से बुक थे और आगे 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक फिर से उनके पूरी तरह बुक रहने की उम्मीद है।

सेठ ने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के कारण तीन महीने से अधिक के प्रतिबंध के बाद जुलाई में पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति दी थी, लेकिन तब से पहाड़ी राज्य के पर्यटन स्थलों पर क्रिसमस के दौरान सबसे अधिक संख्या में पर्यटक देखे गए।

हाल ही में 27 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में उछाल आया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण राज्य के अधिकतर लोकप्रिय रिसॉर्ट खाली पड़े रहे, उनमें व्यवसाय की गति बहुत धीमी रही।

राज्य में पूरा पर्यटन उद्योग महामारी के कारण लगभग आठ महीने से बंद था और हाल ही में वर्ष के आखिरी महीने में इसमें तेजी आई है।

सरकार द्वारा संचालित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अधिकारियों के अनुसार, उनकी लगभग सारी चीजें 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चल रही हैं जो मौजूदा महामारी की स्थिति के बीच एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

हालांकि, राज्य का पर्यटन उद्योग आने वाले हफ्तों में तेज कारोबार की उम्मीद कर रहा है, लेकिन पर्यटकों के आगमन में तेज उछाल के कारण कोविड-19 के प्रसार की भी आशंका है।

राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या 55,000 के करीब पहुंच चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह