लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, अन्य हिस्सों में बारिश

By भाषा | Updated: April 24, 2021 00:52 IST

Open in App

शिमला, 23 अप्रैल हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में ऊंचाई वाले कई इलाकों में हिमपात हुआ जबकि अन्य हिस्सों में बारिश हुई। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम विज्ञान विभाग ने दी।

इस बीच, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह सड़क पर लाहौल-स्पीति जिले में बारा-लाचा दर्रा में फंसे 234 लोगों को बचा लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला शहर के संजौली इलाके में शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण पांच मंजिला इमारत ढह गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देखभाल करने वाले (केयरटेकर) को छोड़कर इमारत में कोई नहीं रहता था। केयरटेकर को एक दिन पहले ही भवन के एक हिस्से के झुकने के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि किन्नौर जिले के काल्पा और लाहौल-स्पीति के केलांग में क्रमश: 38.4 सेंटीमीटर और 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसके अलावा जुब्बाल, कोटखाई, नरकंडा, रोहरू, खदराला और मनाली में भी बर्फकारी हुई।

राज्य में सबसे कम तापमान केलांग में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान उना में 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह