Snowfall in Manali: ड्रोन कैमरे में कैद बर्फ से ढका मनाली, अद्भुत नजारे
By संदीप दाहिमा | Updated: January 29, 2026 11:17 IST2026-01-29T11:16:41+5:302026-01-29T11:17:57+5:30
हिमाचल प्रदेश: मनाली बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। वीडियो ड्रोन से ली गई है।

Snowfall in Manali: ड्रोन कैमरे में कैद बर्फ से ढका मनाली, अद्भुत नजारे
हिमाचल प्रदेश: मनाली बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। वीडियो ड्रोन से ली गई है। हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) सहित 889 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध रहीं। इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुई, जबकि राज्य की मध्य और निचली पहाड़ियों में हल्की बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को थोड़ी राहत मिली और यहां न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 4.2 डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ ही दिल्ली में बुधवार को ठंड बढ़ गई और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 3.7 डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 18 डिग्री सेल्सियस, रिज में 17.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 17 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, बारिश का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर बहुत कम प्रभाव पड़ा। शाम चार बजे औसत एक्यूआई 255 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। मंगलवार को यह 294 था।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: मनाली बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। वीडियो ड्रोन से ली गई है। pic.twitter.com/2qkBU84fnu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के भिवानी में भी भीषण ठंड पड़ी और तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ सुबह घने कोहरे की चपेट में आ गई और वहां का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में, सिरसा में ठंड का प्रकोप रहा, जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में भी न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच भारी हिमपात के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 889 सड़कें बंद होने से बुधवार को हिमाचल प्रदेश में जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, जनजातीय जिला लाहौल और स्पीति सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 292 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग तीन (लेह-मनाली) और राष्ट्रीय राजमार्ग 505 (काजा-ग्रामफू) शामिल हैं।