लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में बर्फबारी, सड़कें अवरुद्ध

By भाषा | Updated: December 12, 2020 12:58 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 दिसंबर कश्मीर में घाटी के सभी हिस्सों में शनिवार को भारी बर्फबारी होने से एक सफेद चादर सी छा गई और इसकी वजह से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार देर रात बर्फबारी शुरू हुई जो श्रीनगर शहर में मध्यरात्रि से शुरू हुई।

अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर में पौ फटने तक दो से तीन इंच तक बर्फ जमा हो चुकी थी जबकि घाटी के पहाड़ी इलाकों में एक से दो फुट तक बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फबारी की वजह से अनेक स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिसकी वजह से मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी की वजह से देश के अन्य हिस्सों को घाटी से जोड़ने वाले अन्य मार्ग भी बंद हो गए।

उन्होंने बताया कि घाटी के संभागीय प्रशासन ने सड़कों से बर्फ हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तड़के ही काम शुरू करवा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया