लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में हिमपात, उत्तर भारत के कई राज्यों और दिल्ली में पारा गिरा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में मंगलवार को हिमपात हुआ तथा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत उत्तर भारत के अनेक स्थानों पर पारा गिर गया।

मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में कहा कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई।

हिमाचल के मनाली में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। एक दिन पहले ही राज्य के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई थी। वहीं केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उत्तराखंड में सोमवार को भारी हिमपात हुआ और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में फंस गये। राजधानी देहरादून में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सोमवार के तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा और सुबह थोड़ी धुंध रह सकती है। न्यूतनम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।

आईएमडी ने हिमपात संबंधी ब्योरे में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बर्फबारी/ बारिश हुई है।’’

राजस्थान में एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू मंगलवार को चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 13, बीकानेर में 13.2, चूरू में 13.5, पाली में 14, बाड़मेर में 15.8 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 16.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने और आगामी 2—3 दिनों में रात के तापमान में गिरावट होने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल