लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:07 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच दिसंबर जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर रविवार को हिमपात हुआ जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके साथ ही घाटी में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और शनिवार रात यह अधिकतर हिस्सों में जमाव बिंदु से ऊपर था।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया। इसने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और कुपवाड़ा एवं गुरेज में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। इसने कहा कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर द्रास-करगिल इलाकों में भी हल्का हिमपात हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के मैदानी इलाकों में और जम्मू क्षेत्र में बारिश हुई जबकि पुंछ और उधमपुर जैसे इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मैदानी इलाकों में व्यापक रूप से हल्की बारिश होने जबकि पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

रविवार रात से मौसम में सुधार होने की संभावना है ।

पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और शनिवार की रात घाटी के अधिकतर हिस्सों में यह जमाव बिंदु से ऊपर रहा।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले की अपेक्षा अधिक है। एक दिन पहले यह शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल