लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान

By भाषा | Updated: December 26, 2021 13:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 दिसंबर कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग और पहलगाम को छोड़कर शनिवार रात को समूची घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार की रात यह 1.7 डिग्री सेल्सियस था।

उन्होंने बताया कि घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज नीचे किया गया। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पूर्ववर्ती रात के शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से अधिक है।

गुलमर्ग में तापमान शुक्रवार रात के तापमान से एक डिग्री कम यानी शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय ने बताया कि रविवार से आगामी दो दिन तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उसने बताया कि रविवार शाम से सोमवार सुबह तक हल्की से मध्यम बर्फबारी होने का अनुमान है।

कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर मंगलवार से शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइनों सहित जलाशय जम जाते हैं। इस दौरान अधिकतर इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी सबसे अधिक रहती है और खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात होता है।

‘चिल्लई कलां’ के 31 जनवरी को खत्म होने के बाद, 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ और फिर 10 दिन का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर शुरू होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल