हिमाचल में पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:10 IST2021-02-04T19:10:54+5:302021-02-04T19:10:54+5:30

Snowfall at tourist places in Himachal | हिमाचल में पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी

हिमाचल में पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी

शिमला, चार फरवरी हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुफरी, मनाली, डलहौजी और नारकंडा समेत पर्यटन स्थलों पर बृहस्पतिवार को ताजा बर्फबारी हुई।

मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को ज्यादातर स्थानों पर बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि शिमला जिले के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की से भारी बर्फबारी हुई।

शिमला सिटी, खड़ा पत्थर, नारकंडा, कुफरी और उसके ऊपरी इलाकों, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, चम्बा और कांगड़ा जिलों में बर्फबारी हुई।

शिमला सिटी में बृहस्पतिवार को 2021 की पहली बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में तापमान कई डिग्री नीचे चला गया और बर्फ के कारण कई सड़कें बंद हो गईं।

सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में पारा शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया और यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Snowfall at tourist places in Himachal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे