लाइव न्यूज़ :

नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से तीन लाख रुपये छीने, बंधक बना उससे दुष्कर्म किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:04 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), 21 जुलाई शहर के गोहाना सदर थाना क्षेत्र में एक महिला को एक युवक द्वारा कथित रूप से नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे तीन लाख रुपये और एटीएम कार्ड छीन लेने और कई दिनों तक बंधक बनाकर उससे बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

करीब डेढ़ माह तक चुप रहने के बाद पीड़िता ने सोमवार को पुलिस में शिकायत की कि वह 31 मई को जब बैंक में तीन लाख रुपये जमा करवाने जा रही थी तब गांव के एक युवक ने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे तीन लाख रुपये और एटीएम कार्ड छीन लिए। शिकायत के अनुसार बेहोश होने पर युवक उसे समालखा ले गया जहां उसने उसे पांच जून तक बंधक बना कर रखा और उससे कई बार दुष्कर्म किया।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे, उसके बच्चे और पति को जान से मार देगा। महिला ने घर लौटने के बाद डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी युवक और उसकी मां कानूनी कार्रवाई करने या किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। उसका कहना है कि आरोपियों के डर के चलते वह कुछ दिन के लिए मायके चली गई थी। पीड़िता के मुताबिक युवक ने महिला को मायके से लौटने के बाद फिर से परेशान करना शुरू कर दिया तब उसने घटना के बारे में पति को बताया।

गोहाना सदर थाने के प्रभारी कर्मजीत सिंह के अनुसार महिला की शिकायत पर मां-बेटे के खिलाफ मामला मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?