लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सर्प मंदिर क्षतिग्रस्त, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 13, 2021 22:13 IST

Open in App

मंगलुरु, 13 नवंबर कर्नाटक में कोडिकल के समीप एक पवित्र उपवन (नागवन) में एक सर्प मंदिर शनिवार को क्षतिग्रस्त पाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नागवन में कुछ बदमाशों ने एक पत्थर उखाड़ दिया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

दक्षिणपंथी संगठनों विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को फौरन गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे 15 नवंबर को कोडिकल शहर में बंद का आह्वान करेंगे।

विहिप नेता शरण पम्पवेल ने कहा कि यह तीसरी बार है, जब जिले में नाग देवता को अपवित्र किया गया। पहली घटना पनम्बुर में हुई थी। उसके बाद कुलुर में ऐसी घटना हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हिंदू पूजा केंद्रों को अपवित्र करने की यह पहले से बनायी योजना है।’’

बजरंग दल के पुनीत अत्तावर ने भी कहा कि अगर दोषियों को एक दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो बंद का आह्वान किया जाएगा। मंगलुरु उत्तर के विधायक भारत शेट्टी और स्थानीय पार्षद भी कोडिकल में प्रदर्शन में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद