सलमान खान को सांप ने काटा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 13:38 IST2021-12-26T13:38:21+5:302021-12-26T13:38:21+5:30

snake bitten salman khan | सलमान खान को सांप ने काटा

सलमान खान को सांप ने काटा

मुंबई, 26 दिसंबर अभिनेता सलमान खान को पड़ोसी रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप उनके फार्म हाउस में एक सांप ने काट लिया। गनीमत यह रही कि सांप जहरीला नहीं था। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि सांप ने शनिवार रात को सलमान के हाथ पर काट लिया। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

उन्होंने बताया कि सलमान की हालत अब स्थिर है और वह मुंबई में वापस अपने घर आ गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: snake bitten salman khan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे