लाइव न्यूज़ :

भारत पाक सीमा से तस्करी का प्रयास विफल, 56 किलो मादक पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:22 IST

Open in App

जयपुर, तीन जून बीकानेर से लगती भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने बुधवार देर रात मादक पदार्थ तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

बल की ओर से जारी बयान के अनुसार, मामला बीकानेर से लगती भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा चौकी बंधली के इलाके का है। वहां ड्यूटी पर तैनात जवानों को तारबंदी के नजदीक कुछ हलचल दिखाई दी। जैसे ही सीमा प्रहरियों ने ललकारा और गोली चलाई तो वहां मौजूद तस्कर अंधेरे व खराब मौसम का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए।

घटनास्थल की तलाशी में 56 किलो 630 ग्राम (54 पैकेट) मादक पदार्थ बरामद किया गया जो कि प्रथम दृष्टया हेरोईन प्रतीत होता है।

बीएसएफ के अनुसार, यह राजस्थान फ्रंटियर के जिम्मेवारी वाले इलाके में मादक पदार्थो की अब तक की सबसे बड़़ी बरामदगी है।

इस संदर्भ में बल की तरफ से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है।

बीकानेर सेक्टर के उपमहानिरीक्षक डीआईजी पुष्पेंद्र राठौड़ ने बताया कि यह मादक पदार्थ पीवीसी के टुकड़ों में रखा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो