लाइव न्यूज़ :

1.02 करोड़ रूपये मूल्य की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:05 IST

Open in App

मुम्बई, 13 फरवरी मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने यहां उपनगरीय क्षेत्र मलाड से एक व्यक्ति को 1.02 करोड़ रूपये मूल्य की तीन किलोग्राम से अधिक के चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-12 ने शुक्रवार शाम को किसान हरिप्रसाद गौड़ उर्फ साठे (24) को करूर गांव के पारेख नगर से पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान साठे भाग गया था जबकि उसके साथी सूरज बहादुर यादव उर्फ पोतया को 57 लाख रूपये मूल्य की चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि साठे का पीछा किया गया और पारेख नगर से उसे पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि साठे के पास से 1.02 करोड़ रूपये मूल्य की 3.2 किलोग्राम चरस बरामद की गयी।

अधिकारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 16 फरवरी तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?