लाइव न्यूज़ :

तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये से ज्यादा की स्मैक बरामद

By भाषा | Updated: October 17, 2021 16:30 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 17 अक्टूबर उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। उनसे सात लाख रुपये से ज्यादा की नकदी भी बरामद की गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार रात बहेड़ी इलाके में उस्मान अली और यूसुफ शाह नामक तस्करों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से एक किलो 180 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। उनके पास से सात लाख 40 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उस्मान के खिलाफ बरेली और मुरादाबाद तथा राजस्थान के भी कई जिलों में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है।

अग्रवाल ने बताया कि उस्मान अली अपनी स्कूटी में स्मैक छिपाकर बहेड़ी में मोहम्मद यूसुफ उर्फ हाफिज को देने लाया था। इस स्मैक को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, हल्द्वानी तथा नैनीताल भेजा जाना था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह